नवनीत सेहारा बने सीडीओ प्रतापगढ़, दी गई विदाई।

Oct 3, 2023 - 20:14
 0
नवनीत सेहारा बने सीडीओ प्रतापगढ़, दी गई विदाई।

नवनीत सेहारा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी का मंगलवार को  तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल की उपस्थिति में आयोजित विदाई समारोह में भावपूर्ण विदाई दी गई। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व नवनीत सेहारा (आईएएस) का स्थानांतरण मुख्य विकास अधिकारी के पद पर प्रतापगढ़ के लिए हो गया था।

उपजिलाधिकारी नीरज पटेल ने स्मृति चिन्ह एवं उपस्थित कर्मचारियों ने पुषगुच्छ प्रदान कर विदाई दी। इस दौरान तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार संजय सिंह एवं ज्योति सिंह सहित अन्य राजस्व अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow