राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अहरौरा नगर ने आयोजित किया संक्रांति पर्व

Jan 16, 2024 - 21:10
Jan 18, 2024 - 20:12
 0
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अहरौरा नगर ने आयोजित किया संक्रांति पर्व

अहरौरा नगर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा गत वर्षो की भांति सामाजिक समरसता का पर्व मकर संक्रान्ति पूरे हर्षोल्लास के साथ नगर के पट्टीकला में सोमवार को अयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 राजीव श्रीगुरू जी ने कहा कि दुनिया में यह वर्ष राम वर्ष के रूप में मनाया जायेगा, अयोध्या में भगवान राम के प्रतिष्ठित होते ही भारत का भाग्य बदल जायेगा। उन्होंने कहा कि दलित समाज अपने धर्म और अपनी भक्ति को खुलकर व्यक्त करे, प्रेम और शांति सबकी जरूरत है। दलित समाज के लोगों का एहसान मानना चाहिए कि उनके त्याग और बलिदान से धर्म बचा हुआ है। "सबके राम और सबमे राम" रामपंथ का सूत्र वाक्य है। 

डा0 राजीवश्री गुरुजी ने कहा कि भगवान राम ने किसी से भेद नही किया, सबको सम्मान दिया, समाज में आज राम जरूरत और जरूरी बन चुके हैं। खुशहाल भारत की कल्पना राम के बिना संभव नही है और न ही राम के आदर्शों के बिना दुनिया में शांति सम्भव है। घर घर राम के भाइयों की पूजा हो तो परिवार बचेगा। उन्होंने कहा कि "हजारों साल से दलित समाज भगवान राम को अपना आदर्श मानते आ रहे हैं"। घर मे शांति हो या परिवार की उन्नति यह तभी सम्भव है जब पूरा परिवार रामभक्ति की ओर अग्रसर होगा। समाज के सभी समस्याओं का हल रामभक्ति से ही निकलेगा। भगवान राम ने संबंधों का विज्ञान दिया। आज लोग संबंधों के मामले में दरिद्र हो चुके हैं अगर लोग भगवान की तरह सम्बन्ध निभाने में भरोसा रखें तो उन्हें जीवन मे कोई कष्ट नही होगा। जीवन के कष्टों से मुक्ति के लिए भक्ति जरूरी है।

     मुस्लिम महिला फाउंडेशन की अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे पूर्वज हैं, उनके मंदिर निर्माण से हमें बहुत खुशी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या से हमारा गहरा नाता है, राम के साथ जुड़ जाएं तो जीवन धन्य हो जाता है। नगर संघ चालक सत्यनारायण जी ने कहा कि जिस प्रकार सूर्य का तेज संक्रांति से बढ़ने लगता है उसी प्रकार हम सभी के जीवन में रामभक्ति का तेज बढ़ता जाएगा।संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डा0 अर्चना भारतवंशी, कोषाध्यक्ष डा0 नजमा परवीन ने संबोधित किया।

  डा0 राजीवश्री गुरुजी ने उपस्थित दलित परिवार को कम्बल देकर सम्मानित किया। चुनार चौराहा पहुंचने पर संस्थान के जिला चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में विजय सिंह, सत्येंद्र श्रीवास्तव, शिवेश, बेचू मोदनवाल आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तत्पश्चात सत्यानगंज में विधि विधान से श्री राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान नगर प्रचारक रविंद्र, पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी, जिला सेवा प्रमुख जितेन्द्र, सह जिला शारीरिक प्रमुख आलोक, जिला गौ सेवा प्रमुख आशु बाबा, व्यवस्था प्रमुख कमलेश, नगर शारीरिक प्रमुख लवकुश, सेवा प्रमुख डा0 अशोक, धर्म जागरण प्रमुख गणेश दत्त, सह सम्पर्क प्रमुख कामेश्वर, त्रिलोकी केशरी, पंकज सोनकर, मयंक जायसवाल, आशीष, मुन्ना लाल, मनोज, दिग्विजय सिंह, राजू सिंह, सिद्धार्थ, मनीष मिश्र, साहिल, निखिल, रामचन्द्र भारती, शिवकुमार भारती, श्वेता सिंह, दीपिका श्रीवास्तव, रंजना सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञानप्रकाश जी, संचालन नगर कार्यवाह अखिलेश जी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय परिषद सदस्य डा0 मुकेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण कर विश्व को समरस समाज बनाने का सन्देश प्रसारित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow