Ayodhya News : रामनवमी से हेलीकाॅप्टर से अयोध्या दर्शन की सुविधा।

इसके लिए प्रति व्यक्ति किराया आठ मिनट के लिए तीन हजार रूपये निर्धारित किया गया है। इसके माध्यम से भव्य राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, राम की पैड़ी, छोटी छावनी, बड़ी छावनी, लक्ष्मण किला, सुग्रीव किला आदि का दर्शन कराया जाएगा।

Mar 29, 2023 - 20:56
Apr 23, 2023 - 22:17
 0
Ayodhya News : रामनवमी से हेलीकाॅप्टर से अयोध्या दर्शन की सुविधा।

राम नवमी के अवसर पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों व अतिथियों को हेलीकाॅप्टर से भगवान श्रीराम से जुड़े स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इसके लिए राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेज व हेरिटेज एविएशन नई दिल्ली के बीच बुधवार को करार हुआ।


यह सुविधा पहले 15 दिनों के लिए शुरू की जा रही है जिसे आगे बढ़ाया जाएगा। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए प्रति व्यक्ति किराया आठ मिनट के लिए तीन हजार रुपए अदा करना होगा। इस दौरान राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, राम की पैड़ी, छोटी छावनी, बड़ी छावनी, लक्ष्मण किला, सुग्रीव किला आदि का दर्शन हो सकेगा।हेलीकाप्टर के माध्यम से अयोध्या तथा सरयू का विहंगम दृश्य (हवाई दर्शन) का सुनहरा अवसर मिलेगा। हेलीकाप्टर सेवा अयोध्या नया घाट स्थित उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड की इकाई, सरयू अतिथि गृह के सामने से चलाई जायेगी। इसकी बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9412526465 व 7011410216 पर संपर्क किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow