कांग्रेस जनों सहित विभिन्न संगठनों ने दी पूर्व प्रधानमंत्री मन मोहन सिंह को श्रद्धांजलि

Dec 27, 2024 - 21:22
Dec 27, 2024 - 21:25
 0
कांग्रेस जनों सहित विभिन्न संगठनों ने दी पूर्व प्रधानमंत्री मन मोहन सिंह को श्रद्धांजलि

चुनार। नगर के संतोषी माता मंदिर के पास कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मन मोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार की शाम को उपस्थित जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद कैंडल जलाकर मौन श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डा0 सत्यवान श्रीवास्तव, मेजर कृपाशंकर सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के नि0 जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, नि0 जिला सचिव गुलाब मिश्रा, नि0 नगर अध्यक्ष आदित्य पदयात्री, कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के नि0 जिला संयोजक/चुनार ओलंपिक संस्था के अफसर अली, चिकित्सक डा0 श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, साहित्यकार बी0 प्रसाद, मुन्नन गिरी, सुरेंद्र त्रिपाठी, सभासद लव श्रीवास्तव, बच्चा सेठ, बबलू गुप्ता, राजेंद्र तिवारी एवं कार्यक्रम संयोजक, मौजी जियरा एसोशिएशन के कुशवाहा दीप मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow