गायत्री महायज्ञ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन।

Mar 16, 2023 - 18:29
Mar 19, 2023 - 10:21
 0
गायत्री महायज्ञ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन।

नगर के सत्यानगंज मोहल्ले में पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ वृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सर्वप्रथम महायज्ञ के लिए चयनित यज्ञस्थल श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान के साथ कलश पूजन किया गया तत्पश्चात पीले वस्त्र में महिलाएं एवं बालिकाओं ने सिर पर कलश रखकर भव्य शोभायात्रा नगर में निकाला जो सत्यानगंज स्थित राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नयीबाजार, बाजार गंज, कसरहट्टी, चौक, तकिया, खरंजा त्रिमोहानी, सम्मय देवी फाटक, गोला पांडेय जी, त्रिमोहानी पट्टी खुर्द, पोखरा सहुवाईन होते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम में शुभेन्द्र गुप्त, महेंद्र अग्रहरि, रामजयश्री अग्रहरि, श्रीप्रकाश केसरी, बंशीधर, पारसनाथ केसरी, शारदा सिंह, राजेश कुमार उर्फ राजू सिंह, संजय केशरी, शारदा सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow