दिलीप सिंह पटेल बने भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष

Mar 27, 2023 - 22:03
Mar 29, 2023 - 21:02
 0
दिलीप सिंह पटेल बने भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल को काशी क्षेत्र के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। मीरजापुर जनपद के सीखड़ ब्लाक के मंगरहां ग्राम के मूल निवासी श्री पटेल एमएससी की शिक्षा प्राप्त कर महाविद्यालय का संचालन करते हैं। वह भाजपा में जिला उपाध्यक्ष के बाद क्षेत्रीय मंत्री रह चुके हैं। वह दो बार से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष थे। उनके मनोनयन की खबर लगने के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभेक्षुओं का उनके वर्तमान आवास सुंदरपुर,वाराणसी पहुंचकर बधाई देने का क्रम जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow