मुख्य्मंत्री ने विंध्याचल मंदिर में किया दर्शन पूजन। विंध्य कारीडोर का किया निरीक्षण

Mar 10, 2023 - 22:53
 0
मुख्य्मंत्री ने विंध्याचल मंदिर में किया दर्शन पूजन। विंध्य कारीडोर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन पहुंचे जहां मंत्री प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप आशीष पटेल, नगर विधायक पं0रत्नाकर मिश्र, मड़िहान रमाशंकर पटेल, मझवा डाॅ विनोद बिन्द, जिलाध्यक्ष भाजपा बृज भूषण सिंह, अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत एवं अभिवादन किया गया। हेलीपैड से निकलकर मुख्यमंत्री अपने काफिला के साथ विन्ध्याचल में विन्ध्यवासिनी देवी का मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन किया। पुरोहित धीरज मिश्र व भूपत मिश्र ने दर्शन पूजन कराया तत्पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी विन्ध्याचल में निर्माणाधीन विन्ध्य कारीडोर के कार्य प्रगति का भौतिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मुख्यमंत्री को विन्ध्य कारीडोर के माॅडल को दिखाते हुये निर्माण प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। कार्य प्रगति के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि कारीडोर का स्ट्रक्चर वर्क लगभग पूर्ण है, जिस पर फिनिशिंग वर्क प्रारम्भ कर दिया गया है तथा स्टोन फिक्सिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा हैं। उन्होने बताया कि परकोटा का कार्य 75 प्रतिशत तथा पहुंच मार्ग 60 प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया है। पुरानी वी0आई0पी0, गंगा घाट द्वार पर मुख्य द्वार 80 प्रतिशत तथा न्यू VIP पर निर्माणाधीन मुख्य द्वार 70 प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री जी को विन्ध्य कारीडोर कार्य प्रगति की बुकलेट भेट करते हुये गंगा के घाटों पर कराये जाने वाले कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी द्वारा विन्ध्य वीथिका, विन्ध्य तीर्थ क्षेत्र, त्रिकोण परिक्रमा, इलेक्ट्रिक बस, प्रपोज्ड वाटर वे, काली खोह मन्दिर, तीर्थ विकास परिषद सहित चैत्र एवं शारदीय नवरात्र में कराये जाने वाले पर्यटक सुविधाओं, यात्री निवास व्यवस्था, आश्रय गृह, दिव्यांग जन सुविधाए, घाटों की सिल्ट सफाई एवं मेले में सुरक्षा व्यवस्था, महिला पिंक घाट तथा मीरजापुर क्षेत्र से सम्बन्धित अन्य विशिष्ट कार्यों के बारें में विस्तृत जानकारी दी गयी। 

  मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने बताया कि इस इलेक्ट्रिक वाहन से मां विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन के लिए आने वाले दिव्यांगजन एवं शारीरिक रूप से असशक्त व्यक्तियों को लाकर दर्शन कराया जायेगा। जिसकी मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्रशंसा की गयी। निरीक्षणोपरान्त मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा कारीडोर कार्य के पत्थर व पत्थर तराशने आदि के बारे में जानकारी ली तथा कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कार्य को समयावधि के अन्दर पूर्ण कराने को कहा ताकि आने वाले दर्शनार्थियों को सुविधा मुहैया कराया जा सके। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव अपना दल एस रमाशंकर, राष्ट्रीय सचिव रमाकांत पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा मंच डाॅ एस0पी0 पटेल, प्रदेश सचिव आनन्द सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमित पाण्डेय, विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी मनोज श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोज जायसवाल, मीडिया प्रभारी भाजपा ज्ञान चन्द्र दूबे, गौरव उमर के अलावा अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह, लालगंज भरत लाल सरोज, डिप्टी कलेक्ट्रेट सिद्धार्थ यादव, क्षेत्राािधकारी नगर परमानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी मंजरी राव के अलावा अन्य जन प्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow