मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने विंध्य विश्वविद्यालय व कलेक्ट्रेट के लिए भूमि का निरीक्षण

Jul 26, 2023 - 20:18
 0
मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने विंध्य विश्वविद्यालय व कलेक्ट्रेट के लिए भूमि का निरीक्षण

मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमारस्वामी बी0 व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज लोक निर्माण विभाग, बी0एस0एन0एल0, जल निगम, वन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बरकछा में विन्ध्य विश्व विद्यालय एवं कलेक्ट्रेट के लिये भूमि निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह, उच्च शिक्षा अधिकारी के अलावा सम्बन्धित लेखपाल व राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहें। भूमि निरीक्षण के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा मुख्य राजस्व अधिकारी व उप जिलाधिकारी सदर को उक्त दोनो भूमि के सम्बन्ध में विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow