रामनवमी व रमजान के मद्देनजर शांति समिती की बैठक संपन्न

Mar 17, 2023 - 21:28
Mar 19, 2023 - 10:18
 0
रामनवमी व रमजान के मद्देनजर शांति समिती की बैठक संपन्न

पड़री थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आहूत की गई। जिसमें आगामी त्योहार नवरात्र, रामनवमी एवं रमजान के मद्देनजर बैठक हुई। जिसमें थानाध्यक्ष अजित कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से समस्याओं के विषय मे वार्ता की और त्योहार व रामनवमी को शांतिपूर्ण तरीक़े से मनाने की अपील की साथ ही यह भी कहा कि कहीं भी कोई समस्या हो तो हमें अवगत कराएं। इस दौरान रामसागर भारती, महेश यादव, मख्खड़ दुबे, सुनील कुमार बिन्द, संजय दुबे, राजकुमार समेत क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow