सभी कामगारों को सामाजिक सुरक्षा दिलाएगा भारतीय मजदूर संघ

Aug 17, 2023 - 08:30
 0
सभी कामगारों को सामाजिक सुरक्षा दिलाएगा भारतीय मजदूर संघ

देश भर में प्रवासी श्रमिकों, आउटसोर्सिंग कर्मियों को भारतीय मजदूर संघ सुरक्षा दिलाने का काम करेगा। इसके साथ ही आशा, आंगनवाड़ी, मिड डे मील योजना में काम करने वाली महिलाओं को भी सामाजिक सुरक्षा के साथ अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। भारतीय मजदूर संघ विभिन्न उद्योगों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। यह जानकारी भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रविंद्र हिमते ने बुधवार को चुनार (मीरजापुर) नगर के रामबाग में स्थित सुरभि शोध संस्थान के अतिथि गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

        उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं को लेकर 18,19,20 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय पदाधिकारी बैठक यहां आयोजित की गई है। बैठक में देश एवं नेपाल से 125 केंद्रीय पदाधिकारी, उद्योग प्रभारी, महासंघों व प्रदेशों के महामंत्री भाग लेंगे। इस बैठक में विभिन्न उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में विचार किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम, प्रदेश अध्यक्ष विश्वेशर राय मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow