कांग्रेस जनों ने सौंपा ज्ञापन

Mar 10, 2023 - 17:49
 0
कांग्रेस जनों ने सौंपा ज्ञापन

चुनार। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एलआईसी की स्थानीय शाखा पर शुक्रवार को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन शाखा प्रबंधक को सौंपा। ज्ञापन में भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में कोनी कैपिटलिज्म की नीति की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न ढांचे को अडानी समूह को बेचे जाने, एलआईसी व अन्य संस्थाओं को निवेश करने पर मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। गरीबों के बचत की धनराशि को जोखिम में डालने का उल्लेख है। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य पदयात्री, नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन मंसूर अहमद, अफसर अली, प्रतीक त्रिपाठी, अमरनाथ निषाद, चुनार अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष अख्तर, धनुर्धारी यादव, नियाज, दशरथ निषाद, और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow