एपेक्स हॉस्पिटल परिसर में किया गया बृहद वृक्षारोपण

Jul 8, 2023 - 22:11
 0
एपेक्स हॉस्पिटल परिसर में किया गया बृहद वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं जैव विविधता संरक्षण माहाभियान के अंतर्गत एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित आयुर्वेद, फार्मेसी, नर्सिंग, पैरामेडिकल शिक्षण संस्थानों एवं एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल द्वारा चेयरमैन डा0 एस0के0 सिंह एवम डीन प्रो0 सुनील मिस्त्री के दिशा निर्देशन पर दिनेश आर्य की अध्यक्षता में सार्वदेशिक आर्य वीर दल के सहयोग से एपेक्स प्रांगण में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संरक्षण के उद्देश्य से सर्वप्रथम वैदिक यज्ञ किया गया। उपस्थित गणमान्यों ने वृक्षारोपण के महत्व एवम आवश्यकता के प्रति जागरूक किया तत्पश्चात बीएएमएस, बीफार्मा, डीफार्मा एवं नर्सिंग के छात्रों, आर्य समाज के स्वयंसेवकों, फेकेल्टी एवम हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा मोहगनी, अमरूद, नींबू, आंवला, कटहल, जामुन, अनार, बेल, बांस, करौंदा, सागौन के वृक्षों का रोपण किया गया। एपेक्स के चेयरमैन डॉ0 एस के सिंह ने समस्त छात्रों से रोपित वृक्षों के समुचित विकास हेतु उनके रखरखाव के लिए उन्हें गोद लेने की शपथ भी दिलाई। पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम का संचालन एपेक्स के महाप्रबन्धक पंकज सिंह द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow