भाजपा के प्रबुद्घ सम्मेलन में वित्त मंत्री ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां।

Jun 8, 2023 - 18:13
 0
भाजपा के प्रबुद्घ सम्मेलन में वित्त मंत्री ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल पूरा होने के उपलक्ष में चुनार नगर के नागरपुर में गुरुवार को प्रबुद्ध सम्मेलन सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने उपस्थित प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह क्षेत्र सदैव से विकास का आकांक्षी रहा है। वैसे जब भी चुनाव होता है वहां के लोगों को अपेक्षा रहती है कि चुनाव से क्षेत्र को क्या मिलेगा। स्थानीय स्तर पर अधिवक्ताओं के चैंबर से, चिकित्सकों के क्लिनिक से, शिक्षण संस्थानों एवं प्रबुद्धजनों के विचार मंथन से जो संदेश निकलता है वह पूरे समाज और क्षेत्र में फैलता है और वह प्रभावी होता है। उन्होंने कहा कि समाज या किसी संस्था में ऊपर बैठे लोग जो आचरण करते हैं उसका अनुकरण नीचे के लोग करते हैं।

      वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री खन्ना ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर कहा कि जब से देश का प्रधानमंत्री बदला है तबसे देश के जनता की सोच बदली है। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता से वोट लेकर सेवक के रूप में करने का वचन दिया था। नरेंद्र मोदी जी ने शासक के रूप में नन्हीं बल्कि जन सेवक के रूप में देश के सामने खड़ी चुनौतियों को पूरा किया। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और उसके प्रगति के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि आज हमारा देश पूरी दुनिया में रोल मॉडल के रूप में उभरा है। दुनिया के वे सभी देश जो कभी हमारी सहायता करते थे वो आज हमारी सराहना करते हैं और अपने अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित भी कर रहे हैं। 

     उन्होंने कहा कि आज यूएनओ हमारी बातों को सुनने एवं उस पर अमल करने के लिए विवश है। हमारे देश के नेता ने यूएनओ में 21जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाने और मोटे अनाजों को श्री अन्न के रूप में मान्यता देने का प्रस्ताव रखा जिसे मान्यता मिली। इस योजना पर हम अब विश्व गुरु बनने की प्रक्रिया में हैं।

    इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह, विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, विधायक सदर रत्नाकर मिश्रा, मीरजापुर पालिकाध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी, आलोक सिंह, जगदीश गुप्ता, बृजेश चतुर्वेदी, विजय बहादुर सिंह, चंद्रहास गुप्ता, गोविंद जी, विवेक सिंह, आलोक श्रीवास्तव, अवधेश वर्मा, चिंतामणि मौर्य, निर्मला सिंह आनंद, आभा पटेल, विकास कश्यप, अवनीश राय, बचाऊ लाल सेठ आदि सहित विकास खंड सीखड़ जमालपुर, नरायनपुर, राजगढ़ एवं अहरौरा व चुनार नगर के कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने एवं संचालन रविंद्र नारायण सिंह ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow