चुनार महोत्सव से क्षेत्र की विशिष्टताओं को देश विदेश में मिलेगी पहचान - जिलाधिकारी।

Jul 4, 2023 - 21:38
Jul 4, 2023 - 21:41
 0
चुनार महोत्सव से क्षेत्र की विशिष्टताओं को देश विदेश  में मिलेगी पहचान - जिलाधिकारी।

उत्तर प्रदेश विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद मीरजापुर द्वारा 7 से 9 जुलाई तीन दिवसीय चुनार महोत्सव के अयोजन से पूर्व मंगलवार को दुर्ग स्थित डाक बंगले में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि हमारा चुनार सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण जगह है। यहां का दुर्ग भी तमाम सारी कहानियों एवं संस्कृति को संजोए हुए है, उसी को दुनिया के सामने लाने के लिए चुनार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनार दुर्ग को लाइटिंग एवं विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया जाएगा। सोनवा मंडप में लाइट एंड साउंड शो से सुसज्जित किया जाएगा। पीएसी परेड ग्राउंड में बच्चों के लिए झूला, खाना-नाश्ता, हस्त शिल्प, चुनार के मिट्टी बर्तन, अहरौरा का खिलौना, कालीन दरी आदि का स्टाल लगाया जाएगा।

       जिलाधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन शाम को सात से दस बजे तक सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों के भव्य गंगा आरती एवं आतिशबाजी, कजरी, फूलों की होली एवं लेजर साउंड शो का अयोजन किया जाएगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिवप्रताप शुक्ला, उप जिलाधिकारी नवनीत सेहारा, तहसीलदार नुपुर सिंह, ईओ राजपति बैश, बीडीओ नरायनपुर शिवनारायन सिंह, जमालपुर पवन कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।प्रेस वार्ता के पश्चात जिलाधिकारी ने नगर के संभ्रांत व्यक्तियों, पालिका अध्यक्ष, सभासदों, नगर के व्यवसाइयों के साथ बैठक कर अयोजन के बारे में चर्चा किया और महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग की अपील किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow