भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप जायसवाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अदलहाट। भारतीय जनता पार्टी मंडल अदलहाट के पद पर नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष अनूप जायसवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। भुइली खास गांव स्थित उत्सव भवन में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में अनूप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया और कहा कि पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए पार्टी को मजबूत करेंगे। जिला प्रतिनिधि अमित बियार का भी लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






