राहुल गांधी के साथ सरकार के व्यवहार का विरोध करेंगे कांग्रेसी

Apr 1, 2023 - 17:25
Apr 7, 2023 - 18:12
 0
राहुल गांधी के साथ सरकार के व्यवहार का विरोध करेंगे कांग्रेसी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता राहुल गांधी के साथ सरकार के व्यवहार का विरोध करने का कांग्रेस जन हर तरह से विरोध करेंगे। नगर कांग्रेस कमेटी के ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में उपस्थित जिला व नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी।जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार निम्न स्तर की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से घबराई भाजपा सरकार का यह सुनियोजित खडयंत्र है। उन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा एक माह तक का मोहलत दिए जाने के बाद भी एक-दो दिन में उनकी सदस्यता समाप्त किया जाना द्वेषपूर्ण है। जिला सचिव श्यामधर उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में एकजुट होकर हम सभी संघर्ष करेंगे। नगर अध्यक्ष आदित्य गुप्ता ने कहा कि भाजपा विपक्ष को डराकर खत्म करना चाहती है, उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के लोग इस मुद्दे पर जेल भी जाने के लिए तैयार हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रभुनाथ त्रिपाठी ने कहा कि सरकार का ध्यान मंहगाई, बेरोजगारी की ओर नही है, इसकी बजाय वह विपक्ष को समाप्त करने का कार्य कर रही है। इस दौरान निवर्तमान चेयरमैन मंसूर अहमद, देवी प्रसाद त्रिपाठी, अफसर अली, अख्तर अली, रामविशुन शर्मा, धनुधारी यादव, अरमान अंसारी, आशुतोष कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow