विद्युत कर्मियों की हड़ताल से नगर में अंधेरा कायम, पेयजल की किल्लत

Mar 17, 2023 - 21:59
Mar 19, 2023 - 10:23
 0
विद्युत कर्मियों की हड़ताल से नगर में अंधेरा कायम, पेयजल की किल्लत

विद्युत कर्मियों की हड़ताल का शुक्रवार को चुनार नगर सहित आसपास के इलाकों में असरदार असर देखने को मिला। जहां पूरे नगर में अंधेरा कायम दिखा वहीं पेयजल की किल्लत से लोग त्रस्त दिखे। मच्छरों के आतंक से आजिज बच्चे, वृद्ध, बीमार व अन्य लोग गर्मी और उमस में पूरी रात जागकर बिताने को मजबूर रहे। लोग मोमबत्ती और चिराग जलाकर घरों में उजाला करने को मजबूर हुए। लोग हड़ताल के अगले दिन से जनजीवन पर पड़ने वाले असर पर चर्चा करते सुने गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow