विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 राजीव श्री गुरुजी ने मीरजापुर में हिंदू मुस्लिम संवाद केंद्र का किया उद्घाटन।

Jun 11, 2023 - 18:29
Jun 11, 2023 - 20:20
 0
विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 राजीव श्री गुरुजी ने मीरजापुर में हिंदू मुस्लिम संवाद केंद्र का किया उद्घाटन।

विशाल भारत संस्थान द्वारा अहरौरा थाना क्षेत्र के पटीहटा गांव में हिन्दू-मुस्लिम संवाद केन्द्र का संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 राजीव श्रीगुरूजी ने रविवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीपोज्वलन कर किया। इस अवसर पर आयोजित एकता, राष्ट्रीयता एवं अपनी जड़ें विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न धर्म पंथ को मानने वालों को अपनी जड़ों की तलाश शुरू कर देनी चाहिए। सबकी जड़ें भारतीय संस्कृति से ही निकली हैं इसलिये हम सभी खून, खानदान, जमीन, जायदाद, पूर्वजों और राष्ट्रीयता से एक हैं। नेताजी सुभाष के राष्ट्रवाद और इन्द्रेश कुमार के सम्बन्धवाद ने देश को भावनात्मक रिश्तों के सूत्र में बांधा है। गांवों और जातियों में हमारी जड़ें हैं,  हम इन जड़ों से अलग नहीं हो सकते।

डा0 श्रीगुरूजी ने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर संघर्ष खत्म करने से ही भारत की एकता और अखंडता बनी रहेगी। पाकिस्तान की हालत को देखकर सबको सबक लेना चाहिए। उसकी कट्टरता और जड़ों से न जुड़ने की वजह से पाकिस्तान बर्बादी की कगार पर है। भारत की राष्ट्रीयता में एकता के सूत्र हैं। हिन्दू-मुसलमानों के बीच संवाद शुरू हो रहा है। संघर्ष के कारणों का पता लगाकर उसको हल करना और आपसी तालमेल को बढ़ावा देना ही संवाद केंद्र का मकसद है। दया, करुणा और प्रेम इंसानियत की अनिवार्य शर्त है। शांति की पहल करने वाला और प्रेम का संदेश देने वाला ही हमेशा याद किया जाता है। आज भारत को विकास के साथ आपसी रिश्तों को मजबूत करने की भी जरूरत है। विशाल भारत संस्थान हमेशा सेवा के माध्यम से शांति की वकालत करता है। कार्यक्रम के बाद पटीहटा ग्राम में अति प्राचीन सत्ती माई मंदिर में मत्था टेका और गुरु तेग बहादुर जी द्वारा स्थापित गुरुद्वारा को देखा। ग्राम प्रधान से वार्ता में दोनों धर्म स्थलों तक श्रद्धालुओं के जाने के लिए रास्ता बनाने पर सहमति बनी। इस दौरान अनाज बैंक के पदाधिकारीगण, संस्थान के जिला पदाधिकारीगण, ग्रामीण जन एवं बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी, पुलिस एवं पीएसी बल के जवान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow