वैभव ने आई आई टी गेट में प्राप्त किया आल इण्डिया 75वीं रैंक

Mar 25, 2023 - 19:41
Mar 27, 2023 - 22:27
 0
वैभव ने आई आई टी गेट में प्राप्त किया आल इण्डिया 75वीं रैंक

नगर के कांशीराम आवास निवासी हरेराम तिवारी के पुत्र वैभव तिवारी ने आईआईटी गेट परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए आल इण्डिया में 75 वा रैंक हासिल कर अपने माता पिता और गुरुजनों सहित चुनार नगर का नाम रौशन किया है। वैभव ने अपनी हाई स्कूल और इण्टरमीडिएट की पढ़ाई पीडीएनडी इण्टर कॉलेज से और बी0टेक0 की पढ़ाई कमला नेहरू तकनीकी संस्थान से किया है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को देते हुए बताया कि वे आगे पीएचडी करना चाहते हैं। वैभव की इस सफलता पर चिराग कोचिंग सेंटर के सभी अध्यापक, शशिकांत मिश्रा, बृजेश यादव, बृजेश चतुर्वेदी, श्याम कृष्ण द्विवेदी, विशाल यादव, अनिल मिश्रा सहित नगर के गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow