श्रीराम जन्मोत्सव पर बजरंग दल की निकली नगर में भव्य शोभा यात्रा।

Mar 23, 2023 - 20:47
Mar 25, 2023 - 19:42
 0
श्रीराम जन्मोत्सव पर बजरंग दल की निकली नगर में भव्य शोभा यात्रा।

वर्ष प्रतिपदा वासन्तिक नवरात्र एवं श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को चुनार बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर मोड़ से विशाल शोभा यात्रा बजरंग दल के नगर अध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में निकला। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण किया। इस दौरान जय श्रीराम, भारत माता की जय का उद्घोष कर रहे थे। रथ पर बिराजमान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण के साथ हनुमान जी की भव्य झांकी सजाई गई थी। शोभायात्रा के दौरान नगर मंत्री बजरंगदल चेत नारायण मौर्या, चंद्रहास गुप्ता, बचाऊ लाल सेठ, विजय बहादुर सिंह, रामासरे यादव, महेश वर्मा, दीपक मिश्रा, नंदलाल केशरी, किशन मोहनलाल, शेरु प्रजापति, विकास कश्यप, गौतम मौर्या, पवन बिन्द, संतोष गुप्ता उर्फ काजू सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow