साधन सहकारी संघ सिंधोरा के प्रणेश अध्यक्ष और ओमप्रकाश उपाध्यक्ष निर्वाचित

Apr 1, 2023 - 18:28
Apr 7, 2023 - 18:12
 0
साधन सहकारी संघ सिंधोरा के प्रणेश अध्यक्ष और ओमप्रकाश  उपाध्यक्ष निर्वाचित

विकास खण्ड पहाड़ी के साधन सहकारी संघ सिंधोरा के अध्यक्ष हेतु भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी जिला सहमीडिया प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह को निर्विरोध साधन सहकारी संघ सिंधोरा का अध्यक्ष चुना गया। विकास खंड पहाड़ी के कुल 6 साधन सहकारी समितियों के सहकारी समितियों का संघ सिंधोरा को बनाया गया जिसमें सभी 6 समितियों से सदस्यों की संख्या 11 व एक नामित सदस्य रहे। अध्यक्ष पद पर प्रणेश प्रताप सिंह और उपाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव सहायक विकास अधिकारी कृषि व सचिव लोलारख मिश्र द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow