उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ राजगढ़ के चुनाव में सुशील अध्यक्ष, आलोक मंत्री चुने गए।

Apr 2, 2023 - 20:33
Apr 10, 2023 - 19:47
 0
उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ राजगढ़ के चुनाव में सुशील अध्यक्ष, आलोक मंत्री  चुने गए।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विकास खंड राजगढ़ इकाई का चुनाव रविवार को कम्पोजिट विद्यालय कुसुम्ही में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद हेतू सुशील कुमार सिंह एवं मंत्री पद के आलोक सिंह ने ही नामांकन किया। एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण निर्वाचन र्निविरोध संपन्न हो गया। निर्वाचन अधिकारी उमाकांत मिश्रा शान मोहम्मद, नारायण दत्त तिवारी व जिला संयुक्त मंत्री आलोक तिवारी के देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। सुशील कुमार सिंह को अध्यक्ष एवं आलोक सिंह को मंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

 संघ द्वारा रामअचल सिंह को जिला कोषाध्यक्ष के पद पर चयन किया गया। निर्वाचन के दौरान उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री, जिलाध्यक्ष, मंत्री, जिला कार्य समिति सदस्य, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री तथा अध्यापक गण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow