उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक ने दी स्वतंत्र देव सिंह की मां के निधन पर श्रद्धांजलि

Mar 11, 2023 - 18:31
 0
उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक ने दी स्वतंत्र देव सिंह की मां के निधन पर श्रद्धांजलि

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने जल शक्ति मंत्री के पैतृक आवास पहुॅंचकर उनकी दिवंगत माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

शोकाकुल परिजनों से भेंट कर व्यक्त की अपनी संवेदनाएं

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के पैतृक आवास ग्राम ओड़ी,जमालपुर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता रामा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर विधायक नगर पं0 रत्नाकर मिश्र, मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार अनुराग सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्रीगण के ग्राम ओड़ी पहुंचने पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने स्वागत एवं अभिवादन किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, उप जिलाधिकारी/संयुक्त मजिस्ट्रेट नवनीत सेहारा, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, क्षेेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 अनय मिश्रा, तहसीलदार चुनार नूपुर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी जमालपुर के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow