गुरुपूर्णिमा के मद्देनजर एस डी एम ने आश्रम का किया निरीक्षण

Jun 25, 2023 - 08:27
Nov 1, 2023 - 21:17
 0
गुरुपूर्णिमा के मद्देनजर एस डी एम ने आश्रम का किया निरीक्षण

परम हंस आश्रम सक्तेशगढ़ में अषाढ़ पूर्णिमा को आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर जुटने वाले श्रद्धालुओं की अपार भीड़ के मद्देनजर उप जिलाधिकारी नवनीत सेहारा ने आश्रम परिसर का निरीक्षण और आश्रम के जिम्मेदार प्रतिनिधियों, संबंधित विभागों के साथ बैठक किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि गुरुपूर्णिमा के मद्देनजर बैठक कर महोत्सव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा हुई, मेले में बिजली, पानी की पर्याप्त आपूर्ति एवं कानून व्यवस्था के आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन, तहसीलदार नूपुर सिंह, क्षेत्राधिकारी चुनार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow