जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Jul 3, 2023 - 18:01
Jul 3, 2023 - 18:04
 0
जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं  लोगों की समस्याएं

 जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व दिवस अधिकारी/अपरजिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ला ने कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन आयोजित कर जन समस्याओं को सुनते हुये उनसे संवाद स्थापित कर सम्बंधित अधिकारियों को ससमय निस्तारण का निर्देश दिया।जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट में प्रत्येक दिन जन समस्याओं को प्राथमिता पर सुनकर मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलाने का निर्देश दिया जा रहा हैं। अधिकारियों से कहा कि निस्तारण इस तरह से किया जाय कि फरियादियों को बार-बार जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाना पड़ें। गलत रिपोर्टिंग करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही भी की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, डिप्टी कलेक्टर सिद्धार्थ यादव उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow