जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी पीड़ितों की समस्याएं

Sep 6, 2023 - 18:11
 0
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी पीड़ितों की समस्याएं

जन समस्याओं का अधिक से अधिक निस्तारण एवं फरियादियों को न्याय दिलाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट में बुधवार को जनता दर्शन में जन समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अधिकारी पूर्वाह्न 10 से 11 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर आने वाले जनता की समस्याओं को सुनकर, प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होने पीड़ितो की समस्याओं को समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपूर्ण निस्तारण करने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि इनकी समस्याओं को सुनते हुये तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करायें। यदि आवश्यकता हो तो मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण भी करें। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी नीरज पटेल, डिप्टी कलेक्टर सिद्धार्थ यादव उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow