पर्यटन मंत्री जयबीर सिंह ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर कारीडोर निर्माण का किया निरीक्षण

Mar 14, 2023 - 19:43
Mar 16, 2023 - 18:34
 0
पर्यटन मंत्री जयबीर सिंह ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर कारीडोर निर्माण का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश सरकारके पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन पूजन किया। इस दौरान सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह के अलावा अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने निर्माणाधीन विन्ध्य कारीडोर का भ्रमण कर कार्य प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने कारीडोर कार्य प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पर्यटन मंत्री ने राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित करते हुये कहा कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय, गुणवत्ता के साथ लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि प्रदेश के सभी देवी देवताओं के मंदिर में जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में पूजा पाठ कराया जायेगा इसके लिये संस्कृति/पर्यटन विभाग से धनावंटन भी किया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow