विंध्याचल महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ

Mar 23, 2023 - 00:14
Mar 23, 2023 - 21:03
 0
विंध्याचल महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ

विंध्याचल चैत्र नवरात्र मेला के प्रथम दिन बुधवार की देर शाम सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में रोडवेज परिसर में आयोजित विन्ध्याचल महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण मामले उत्तर प्रदेश आशीष पटेल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास के साथ ही विख्यात देवी धाम विंध्याचल सहित प्रदेश के सभी धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों को विकसित कर विकास के नए द्वार खोल रही है। उन्होंने कहा जैसे ही विंध्य कारिडोर परियोजना का कार्य पूरा होगा अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर इसका नाम होगा। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने विंध्याचल देवी धाम की व्यवस्थाओं खासकर यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के क्रम में किये गए कई कार्यों के लिए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल सहित सभी प्रशासनिक अधिकारीगण के प्रति आभार जताते हुई उनकी सराहना की। नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने कहा कि प्रदेश में तमाम मुख्यमंत्री आये लेकिन किसी ने भी विंध्याचल धाम के धार्मिक विकास पर ध्यान नहीं दिया जितना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विंध्याचल धाम के विकास पर दिया है। उन्होंने कहा दो से पांच फीट की सकरी गलियों में धाम सिमटा हुआ था जिसे अब भव्यरुप देकर धाम के विकास और विस्तार दोनों का काम तेजी से हो रहा है जिसका असर यह है कि पहले से पांच गुना तीर्थ यात्री बढ़े हैं।

       विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने मां विंध्यवासिनी देवी के धाम व उनके स्वरूप का वर्णन करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। जिलाधकारी दिव्या मित्तल ने कहा हम सभी भाग्यशाली हैं जो मां विंध्यवासिनी देवी धाम में सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने कहा मां के धाम की दिव्यता, भव्यता देश ही नहीं विदेशों में भी बनी हुई है। उन्होंने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए जनप्रतिनिधियों के सहयोग के प्रति आभार जताया।इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह, अपना दल एस इं0 राम लौटन बिंद, राज्यसभा सांसद अरुण सिंह के प्रतिनिधि धनंजय पाण्डेय, संतोष गोयल, मंडलायुक्त डॉ0 मुथुकुमार स्वामी बी, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी श्री लक्ष्मी वीएस सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow