जी -20 महिला जिला तैराकी प्रतियोगिता संपन्न

Mar 21, 2023 - 19:43
Mar 22, 2023 - 23:41
 0
जी -20 महिला जिला तैराकी प्रतियोगिता संपन्न

क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से नगर के मंगलवार को उस्मानपुर स्थित सुखनंदन तरण ताल में जी -20 जिला स्तरीय महिला ओपेन तैराकी प्रतियोगिता आयोजित हुआ जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रानी निषाद प्रथम, सागृति मौर्या द्वितीय व प्रीति यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में कलावती निषाद प्रथम, प्रीति यादव द्वितीय व पूजा निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में अनामिका साहनी प्रथम, रानी निषाद द्वितीय व सागृति मौर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजई प्रतिभागियों को पूर्व विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्य व क्षेत्रीय खेल अधिकारी भानु प्रसाद ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष रेखा वर्मा, स्वीमिंग कोच मनोज कुमार, विजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow