अभिषेक बने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक संयोजक

Mar 18, 2023 - 22:18
Mar 19, 2023 - 14:24
 0
अभिषेक बने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक संयोजक

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक इकाई पहाड़ी के कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को बीआरसी कार्यालय के परिसर में जिला संयोजक राजनाथ तिवारी के अध्यक्षता व देख रेख में किया गया। बैठक में विकास खण्ड के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं के मौजूदगी में संगठन का गठन किया गया। जिसमें अभिषेक उपाध्याय को ब्लॉक संयोजक, नीतू यादव, प्रभात कुमार सिंह, वरुण प्रकाश शुक्ल, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, त्रिभुवन नाथ सिंह, धीरज चंद को सह संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक राजनाथ तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षकों के हित मे सदैव तत्पर रहेगा। शिक्षकों का शोषण किसी भी तरीके से बर्दास्त नही किया जाएगा। जनपद के किसी भी शिक्षक की कोई भी समस्या हो तो सूचित करने पर महासंघ सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त ब्लॉक संयोजक अभिषेक उपाध्याय के देख रेख में संगठन को पहाड़ी ब्लॉक में काफी मजबूती मिलेगी व शिक्षकों का सहयोग करेंगे। सभा का संचालन श्रीकांत दुबे व अनिल त्रिपाठी ने किया। इस दौरान सत्यव्रत सिंह, शिवाकांत दीक्षित, मनोज शुक्ला, सुनील मिश्र, सूर्यकेश आनंद, अजय सिंह, मनोज सिंह, राघवेंद्र शुक्ला, सत्यप्रकाश दुबे, श्रीकांत जायसवाल, जितेंद्र सिंह, प्रदीप तिवारी, दिलीप सिंह, त्रिलोकी सिंह, वीरेंद्र त्रिपाठी, श्यामबिहारी पांडेय, संतोष कुमार पांडेय आदि  ब्लॉक के शिक्षक व शिक्षिका मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow