आर एस एस नगर इकाई अहरौरा की ओर से मनाया गया अंबेडकर जयंती

Apr 14, 2023 - 21:27
Apr 23, 2023 - 22:13
 0
आर एस एस नगर इकाई अहरौरा की ओर से मनाया गया अंबेडकर जयंती

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अहरौरा नगर की ओर से पट्टीकला में डा0 भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डा0 अंबेडकर के योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा और सामाजिक समरसता के लिए उन्होंने जीवन पर्यंत प्रयास किया और उनका जोर सदैव इस बात पर होता था कि जीवन में कुछ मिले या ना मिले लेकिन शिक्षा जरूर मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में नगर पालिका इंटर कॉलेज अहरौरा के शिक्षक अखिलेश और नगर संघचालक सत्यनारायण ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहरलाल एवं कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह अखिलेश कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लवकुश चौरसिया, आलोक कुमार, शिव कुमार भारती सहित बड़ी संख्या में स्वयं सेवक व अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow