प्रमुख सचिव नमामि गंगे ने किया निरीक्षण, अधि0अभि0 जलनिगम को निलंबन का निर्देश

Mar 14, 2023 - 20:19
Mar 16, 2023 - 18:34
 0
प्रमुख सचिव नमामि गंगे ने किया निरीक्षण, अधि0अभि0 जलनिगम को निलंबन का निर्देश

प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव ने मंगलवार को योजनाओं का निरीक्षण किया। योजना में लापरवाही से नाराज प्रमुख सचिव ने जल निगम के अधिशासी अभियंता संदीप सिंह के विरूद्ध निलम्बन का निर्देश दिया। जागरूकता अभियान में लापरवाही और निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित नही रहे। प्रमुख सचिव ने जिले की सभी 05 आईएसए और पीएमसी एजेंसियो को बर्खास्त कर दिया। निरीक्षण के दौरान गांव में पानी की जांच के सवाल पर भी अफसर बगले झांकते नजर आए। ऐसा माना जा रहा है कि जिले में हर घर जल योजनाओं के औचक निरीक्षण में मिली खामियों की गाज चीफ इंजीनियर और अधीक्षण अभियंता पर भी गिर सकती है। गांव में घरों के अंदर तक पाइप लाइन नहीं पहुंचाए जाने पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी व्यक्त की। प्रमुख सचिव ने आहुगी कला ग्राम समूह पेयजल योजना का निरीक्षण के दौरान खुद प्रधान और ग्रामीणों से बात कर जमीनी हकीकत जानी। मौके पर उनको आईएसए एजेंसियों के कार्यकर्ता नहीं मिले। गांवों में जल जागरूकता अभियान में भी लापरवाही मिली।

     लापरवाही से नाराज प्रमुख सचिव ने 05 आईएसए एजेंसियों और पीएमसी के बर्खास्तगी के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये सम्बन्धित एजेंसियों पर कड़ी निगरानी रखते हुये कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने धौंहा ग्राम समूह पेयजल योजना का डब्लूटीपी देखा। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों से जिले की 09 ग्राम समूह पेयजल योजनाओं की बारी-बारी रिपोर्ट ली। उन्होंने अब तक नल कनेक्शनों पर संतोष जताया लेकिन अफसरों को योजना के लेट होने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow