संग्रहालय की स्थापना के बजट अनुमोदन हेतु केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मिली अनुप्रिया पटेल

Mar 17, 2023 - 21:19
Mar 19, 2023 - 10:19
 0
संग्रहालय की स्थापना के बजट अनुमोदन हेतु केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मिली अनुप्रिया पटेल

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री/ सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने मीरजापुर - सोनभद्र में जनजातीय संग्रहालय की स्थापना हेतु केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा से शुक्रवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान श्रीमती पटेल ने संग्रहालय की स्थापना हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अग्रेसित क्रमश: 2486.46 एवं 2479.23 लाख रुपए अनुमानित लागत के प्रस्ताव के अनुमोदन के लिए अनुरोध किया। इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव भी उपस्थित थे। 

     ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल पिछले ढाई सालों से उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय के माध्यम से मीरजापुर और सोनभद्र में बिरसा मुंडा जनजातीय संग्रहालय की स्थापना के लिए प्रयासरत हैं। संग्रहालय के निर्माण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार को पिछले महीने पत्र लिखकर अनुदान देने का अनुरोध किया था।जनपद में इसके स्थापना हेतु केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल पिछले ढाई साल से निरंतर प्रयासरत हैं। सबसे पहले उन्होंने 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनपद में ‘जनजातीय संग्रहालय’ की स्थापना की मांग की थी। पिछले साल ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की पूर्व संध्या 14 नवंबर 2022 को श्रीमती पटेल ने मीरजापुर में ‘जनजाति संग्रहालय’ की स्थापना संबंधी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराकर भारत सरकार को भेजने हेतु उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह को पत्र लिखकर अनुरोध किया था। इससे पहले श्रीमती पटेल द्वारा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस बाबत 5 मई 2022 को एक प्रस्ताव भेजा गया था। जनजातीय संग्रहालय की स्थापना हेतु 22 दिसंबर 2021 को तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा मड़िहान में 4046 हेक्टेयर भूमि आवंटित की जा चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow